फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

178 स्थानों पर कम करवाई गई लाउडस्पीकर की आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। लाउडस्पीकर को लेकर चल रहे विवाद को देखते हुए जिले का पुलिस-प्रशासन सख्त हो गया है। पुलिस ने जिले में 178 स्थानों पर बज रहे लाउडस्पीकर की आवाज कम कराई और एक जगह से मानक के विपरीत होने के कारण लाउडस्पीकर उतरवा लिया। लाउडस्पीकर को लेकर पुलिस धर्मगुरुओं से संवाद स्थापित कर रही है जिससे नियमानुसार कार्रवाई की जा सके और शांति व्यवस्था बनी रहे।
विज्ञापन

लाउडस्पीकर विवाद को देखते हुए अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने अवैध लाउडस्पीकर हटवाने का निर्देश दिया है। अपर मुख्य सचिव गृह के निर्देश के बाद जिले की पुलिस अलर्ट हो गई है। पुलिस ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मानक के विपरीत बजने वाले 178 लाउडस्पीकरों की आवाज धीमा कराई और निर्देश दिया कि मानक के अनुसार ही आवाज रखी जाए।
शहर के पुलिस लाइन स्थित एक धार्मिक स्थल से भी लाउडस्पीकर उतरवाया गया। जिले की पुलिस सभी धर्मगुरुओं से संवाद स्थापित कर अवैध लाउडस्पीकर हटवाने की अपील कर रही है जिससे शांतिपूर्ण माहौल में नियमों का पालन हो सके। वहीं, एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश दिया है कि लाउडस्पीकर को लेकर मांगी गई रिपोर्ट समय के अंदर तैयार करें। यह भी निश्चित कर लें कि कहीं भी किसी प्रकार की समस्या न हो।
विज्ञापन

जिले में मंदिरों व मजिस्दों के 478 धर्मगुरुओं से पुलिस ने संवाद किया है। पुलिस संवाद कर लोगों को नियमों के बारे में जानकारी दे रही है और अवैध लाउडस्पीकर हटाने की अपील कर रही है। सभी थानाध्यक्ष भी धर्मगुरुओं से मिलकर मानक के अनुसार ही लाउडस्पीकर बजाने की अपील कर रहे हैं। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी पुलिस ने दी है।
शासन की ओर से लाउडस्पीकर को लेकर जारी गाइडलाइन का पालन कराया जाएगा। कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिले में अलग-अलग 178 स्थानों पर लाउडस्पीकर की आवाज को कम कराई गई है जबकि एक लाउडस्पीकर उतरवाया गया है। शासन की ओर से जारी गाइड लाइन का पूरा पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन

- केशव चौधरी, एसपी, बहराइच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें