फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच महाविद्यालयों की परीक्षाएं शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुईं। सोमवार को पहले दिन जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान, संस्कृत व उर्दू की परीक्षाओं का आयोजन किया गया। परीक्षा के दौरान महाविद्यालयों द्वारा गठित आंतरिक सचल दस्ते नकल पर अंकुश लगाने के लिए परीक्षार्थियों की जांच करते रहे।
विज्ञापन

परीक्षाओं का आयोजन दो पालियों में किया जा रहा है। प्रथम पाली सुबह आठ बजे से 11 बजे तक व द्वितीय पाली शाम तीन से छह बजे तक आयोजित की जा रही है। किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रथम पाली में बीए, बीएससी व बीकॉम की तृतीय वर्ष की परीक्षाओं का आयोजन किया गया। प्रथम पाली में पंजीकृत 1059 परीक्षार्थियों में से 1026 परीक्षा में सम्मिलित हुए जबकि 33 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। वहीं, दूसरी पाली में पंजीकृत 1218 परीक्षार्थियों में से 1179 शामिल हुए।
महिला पीजी कॉलेज की प्राचार्या डॉ. प्रिया मुखर्जी ने बताया कि प्रथम पाली में आयोजित परीक्षा में उर्दू में 142, संस्कृत में दो, भौतिक विज्ञान में छह व वनस्पति विज्ञान में 41 छात्राएं शामिल हुईं। प्रथम पाली में चार छात्राएं परीक्षा से अनुपस्थित रहीं। द्वितीय पाली में उर्दू में 156, संस्कृत में आठ, भौतिक विज्ञान में 4 व वनस्पति विज्ञान में 64 छात्राओं ने परीक्षा दी। द्वितीय पाली में दो छात्राएं अनुपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें