फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिष्ठित मॉल को नोटिस, 50 प्रतिष्ठान रडार पर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। मानक के विपरीत मॉल का निर्माण कराने पर जिला प्रशासन ने प्रतिष्ठित मॉल को नोटिस जारी कर दिया है। इसके अलावा जिला प्रशासन के रडार पर 50 अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठान भी हैं जिनके खिलाफ जिला प्रशासन कभी भी नोटिस जारी कर सकता है। कई ऐसे प्रतिष्ठान है जिन्हें नोटिस दिया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई जवाब या संशोधन के लिए कोई प्रस्ताव नहीं आया है। नोटिस देने के बाद 15 दिन के अंदर जवाब देना है या नक्शे को संशोधित करा सकते हैं।
विज्ञापन

शहर में बड़े पैमाने पर लोग मानक के विपरीत मॉल या नर्सिंगहोम बनवाकर संचालन कर रहे हैं। मानक के विपरीत निर्माण करवाने वालों पर अब जिला प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सिटी मजिस्ट्रेट ज्योति राय ने बताया कि इंदिरा स्टेडियम के पास अभी हाल में बने प्रतिष्ठित मॉल ने भी मानक विपरीत कार्य कराया है। पार्किंग का स्थान नहीं छोड़ा है।
नाले के ऊपर सीढ़ियों का निर्माण करवाया है जिसको लेकर नोटिस जारी किया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि इससे पहले दो मॉल को भी नोटिस जारी किया जा चुका है। इनका निर्माण भी नक्शे से अलग है। ऐसे लोगों के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि शहर में 50 ऐसे शॉपिंग मॉल, नर्सिंग होम व मैरिज लॉन है जो नियमों के विपरीत संचालित हैं। इन्हें भी चिह्नित कर नोटिस भेजा जाएगा। सिटी मजिस्ट्रेट की इस कार्रवाई के बाद शहर में मानक के विपरीत कार्य करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि जिन लोगों को नोटिस भेजा गया है उनमें अधिकतर ऐसे लोग है जो नक्शे के विपरीत संचालन कर रहे हैं। नक्शे में तो पार्किंग है, लेकिन धरातल पर गायब है। कई अन्य ऐसी चीजें भी हैं जो नियमों के विपरीत हैं। ऐसे लोगों को नोटिस भेजी गई है या भेजी जाएगी।
जो लोग मानक के विपरीत भवन निर्माण करवा चुके हैं उनको नोटिस भेजी गई है। 50 ऐसे लोग भी है जिनको चिह्नित किया गया है। उन्हें भी नोटिस भेजी जाएगी। जिनको नोटिस मिली है वे नक्शे को संशोधित करवा सकते है। गंभीरता से न लेने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

- ज्योति राय, सिटी मजिस्ट्रेट, बहराइच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें