खैरीघाट (बहराइच)। सम्मनपुरवा गांव निवासी एक युवक का फोटो सोशल मीडिया पर देसी कट्टे के साथ वायरल हो रहा है। फोटो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष युवक के घर पहुंचे तो पता चला कि युवक पिछले दो महीने से हरियाणा में है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
खैरीघाट थाना क्षेत्र के सम्मनपुरवा गांव निवासी गुरुचरण प्रसाद की फोटो सोशल मीडिया पर देसी कट्टे के साथ वायरल हो रही है। कट्टे के साथ वायरल हो रही फोटो की जानकारी पुलिस को मिली तो हड़कंप मच गया। पुलिस तत्काल युवक के घर का पता लगाकर पहुंची। खैरीघाट थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह ने बताया कि जब युवक के घर पूछताछ की गई तो पता चला कि युवक पिछले दो महीने से हरियाणा में है। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक के मोबाइल नंबर से भी पता किया गया तो भी हरियाणा में रहने की पुष्टि हुई। फोटो कब का है और कब पोस्ट की गई है हर बिंदु पर जांच की जा रही है। नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।