फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में 98.99 व श्रावस्ती में 98.68 फीसदी मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। एमएलसी के चुनाव में शनिवार को मतदान का कार्य कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चार बजे तक चले मतदान के दौरान बहराइच में 98.99 व श्रावस्ती में 98.88 प्रतिशत वोट पड़े।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह आठ बजे से मतदान प्रारंभ हुआ। अंदर अर्द्धसैनिक बलों व बाहर पुलिस बल के जवानों की कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह से मतदाताओं की लंबी लाइनें लगनी शुरू हो गईं थीं। तपती दोपहर के बीच दोपहर एक बजे तक ज्यादातर मतदान केंद्रों पर 90 प्रतिशत से अधिक मतदान हो गया था। शाम चार बजे मतदान समाप्त होने पर बहराइच के 15 मतदेय स्थलों पर 98.99 और श्रावस्ती जनपद के पांच मतदेय स्थलों पर 98.88 प्रतिशत मतदान हुआ।
मतदान का कार्य समाप्त होने के बाद भाजपा व सपा के प्रत्याशियों के एजेंटों के सामने मतपेटिकाओं को सीज कर कड़ी सुरक्षा के बीच शहर के किसान पीजी कॉलेज में स्थापित स्ट्रांग रूम में रखा गया। इस दौरान डीएम डॉ. दिनेश चंद्र व एसपी केशव चौधरी ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।
विज्ञापन

बहराइच। विधान परिषद चुनाव को लेकर मोतीपुर तहसील के वन्य क्षेत्र के मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। मिहींपुरवा क्षेत्र के जंगलों से सटे गांवों के प्रधान व बीडीसी भारी संख्या में मताधिकार का प्रयोग करने बूथ तक पहुंचे। वहीं, मतदान का सबसे सुंदर नजारा तब देखने को मिला जब ग्राम पंचायत चहलवा की प्रधान रूना कुमारी पत्नी प्रीतम निषाद अपने 15 दिन के नवजात बच्चे को गोद में लेकर मतदान करने पहुंचीं। महिला प्रधान ने बताया कि जनता के आशीर्वाद से हम लोग जनप्रतिनिधि बनकर विधान परिषद चुनावों में मतदाता बने हैं। ऐसे में योग्य विधान परिषद सदस्य चुनना हम सभी की जिम्मेदारी है।
जवरल ब्लॉक के नगर वार्ड संख्या नौ के सभासद फैजान अहमद का हाल ही में निधन हो गया था। इसके चलते उनका एक मत कम हो गया। वहीं, ब्लॉक की ग्राम पंचायत गौर के वार्ड संख्या 24 से क्षेत्र पंचायत सदस्य चुने गए अबु सुफियान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके चलते उनका भी वोट नहीं पड़ सका।
एमएलसी चुनाव शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाने के लिए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र व एसपी केशव चौधरी दिनभर भ्रमणशील रहे। दोनों ने दलबल के साथ जिले के विभिन्न बूथों पर जारी मतदान व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और निर्वाचन कार्य में लगे कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान परियोजना निदेशक अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विकास खंड कुल मत पड़े मत मत प्रतिशत
मिहींपुरवा- 271 266 98.15
नवाबगंज- 168 168 100.00
रिसिया- 195 192 98.46
शिवपुर- 191 188 98.43
बलहा- 204 201 98.53
महसी- 186 186 100.00
तेजवापुर- 176 176 100.00
फखरपुर- 211 211 100.00
कैसरगंज- 148 147 99.32
जरवल- 201 194 96.52
हुजूरपुर- 174 174 100.00
चित्तौरा- 212 209 98.58
बहराइच- 101 99 98.02
पयागपुर- 158 158 100.00
विशेश्वरगंज- 179 178 99.44
श्रावस्ती जनपद
जमुनहा- 203 197 97.04
भिनगा- 197 192 97.46
सिरसिया- 193 193 100.00
गिलौला- 189 189 100.00
इकौना- 201 198 98.51
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें