फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घरों को चोरों ने बनाया निशाना, उड़ाया माल

विज्ञापन
विज्ञापन
बौंडी (बहराइच)। भदवानी गांव में सोमवार रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। चोरों ने ताला तोड़कर नकदी व जेवरात समेत लाखों का सामान पार कर दिया। गश्त का दावा करने वाली पुलिस को घटना की भनक तक न लग सकी। पीड़ित की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांचकर जल्द ही खुलासा करने का दावा किया है।
विज्ञापन

बौंडी थाना क्षेत्र के भदवानी गांव में राज कुमार पुत्र शिव नरेश सिंह, निर्मल सिंह पुत्र शिव नरेश सिंह व अमर सिंह उर्फ लल्लू पुत्र तेज नरायन सिंह के घरों में चोरों ने सोमवार की रात चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित राजकुमार सिंह ने बताया कि सभी लोग छत पर सो रहे थे। भोर चार बजे नीचे उतरे तो देखा दरवाजा खुला हुआ है। कमरे का ताला भी टूटा है।
चोरों ने पत्नी के सारे जेवर व दस हजार पार कर दिए। पीड़ित ने बताया कि उनके छोटे भाई ने कुछ जमीन बेची थी। उसका करीब एक लाख रुपये भी चोर ले गए। वहीं, अमर सिंह के घर से भी चोरों ने लाखों रुपये का सामान पार कर दिया। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष बौंडी राम दवन मौर्य व एसआई विकास वर्मा मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जांच की गई है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें