फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने के खेत में निकला अजगर, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर (बहराइच)। भभ्भरपुर गांव में गन्ने के खेत में अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत कर गन्ने के खेत से अजगर को पकड़ा। अजगर को देखने के लिए आसपास के लोग काफी संख्या में एकत्रित हो गए। अजगर के पकड़ने जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

रानीपुर थाना क्षेत्र के भभ्भरपुर गांव निवासी गोपाल वर्मा के खेत के पास बुधवार को कई बच्चे खेल रहे थे तभी अचानक नजर खेत से बाहर निकल रहे अजगर पर पड़ी तो बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो देखा कि विशालकाय अजगर निकल रहा था। गांव निवासी जानकी प्रसाद तिवारी ने वन विभाग को सूचना दी। वनरक्षक राममूर्ति सिंह, दिनेश सिंह व राहुल सिंह ने मौके पर पहुंचकर अजगर को पकड़ा तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें