फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में मारपीट व पथराव, पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शहर के गुदड़ी मोहल्ले में बच्चों के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। बच्चों के बीच मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्षों से जमकर पथराव हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही दलबल के साथ नगर कोतवाली की पुलिस पहुंची और सूचना आलाधिकारियों को दी। सूचना पर सीओ सिटी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पांच लोगों को थाने लाई और चालान कर जेल भेजने के लिए न्यायालय में पेश किया। नगर कोतवाली क्षेत्र के गुदड़ी मोहल्ले में रविवार शाम कुछ बच्चे आपस में खेल रहे थे।
विज्ञापन

खेल के दौरान बच्चों के बीच कहासुनी और मारपीट होने लगी। अन्य बच्चों ने झगड़ा छुड़वाया और घर चले गए। बताया जाता है कि बच्चों ने मारपीट की बात अपने घर में परिजनों को बताई तो मामला बढ़ गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के बच्चे के घर पहुंचकर शिकायत की। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इसी दौरान पथराव भी शुरू हो गया। बताया जाता है कि दोनों ओर से रुक-रुककर लगभग आधे घंटे तक पथराव होता रहा। लोग दूसरों के घरों में छुपकर खुद को बचाते रहे। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही नगर कोतवाल राजेश कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया। पथराव की सूचना पर सीओ सिटी विनय द्विवेदी भी मौके पर पहुंचे। सीओ ने कोतवाल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। नगर कोतवाल ने बताया कि किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है।
गुदड़ी मोहल्ले में घटना के बाद से अफवाहों का खूब दौर रहा। कभी अफवाह फैली कि विशेष वर्ग के लोगों ने पथराव कर दिया तो कभी मंदिर पर पथराव होने की अफवाह उड़ी। पुलिस की मुस्तैदी के कारण घटना बढ़ नहीं सका। घटना के बाद से पुलिस लगातार गश्त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराती रही।
विज्ञापन

शहर के गुदड़ी मोहल्ले में बच्चों के विवाद को लेकर घटना हुई। कुछ लोगों ने पथराव किया। हालांकि, किसी को चोट नहीं आई है। हालात सामान्य हैं। विवाद करने वाले पांच लोगों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया और चालान काटकर जेल भेजने के लिए न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन

- विनय द्विवेदी, सीओ सिटी, बहराइच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें