फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशी की घटना से भड़के ग्रामीण, दर्ज कराया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। थाना नानपारा अंतर्गत भवनियापुर रामगढ़ी में गुरुवार की सुबह कुछ लोगों ने गोकशी की घटना को अंजाम दिया। सूचना मिलने पर ग्रामीण भड़क उठे। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। ग्रामीणों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस की ओर से टीम गठित कर अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

भवनियापुर रामगढ़ी क्षेत्र में धरसोती नाले के पास गुरुवार की भोर में कुछ लोग गोकशी की घटना को अंजाम दे रहे थे। इसकी भनक ग्रामीणों को लग गई। ग्रामीण मंगरे पुत्र गुरु प्रसाद स्थानीय लोगों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त भाग खड़े हुए। मौके पर ग्रामीणों को पांच गोवंश के अवशेष बरामद हुए। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप को दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक घटनास्थल पर पहुंचे।
उन्होंने पशु चिकित्साधिकारी की मौजूूदगी में गोवंश के अवशेषों को जांच के लिए भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप ने बताया कि ग्रामीण मंगरे पुत्र गुरु प्रसाद की तहरीर के आधार पर अनीस खां पुत्र हबीब, शरीफ पुत्र मुंशी निवाई बनगई, मुनव्वर पुत्र अज्ञात व कमाल अहमद पुत्र असगर अली निवासी भवनियापुर रामगढ़ी के विरुद्ध गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। टीम गठित कर अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जाएगी। क्षेत्राधिकारी डॉ. जंगबहादुर यादव ने भी शीघ्र ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें