फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत से बौखलाए कोतवाल, मचाया तांडव

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। एसपी से कोतवाल की शिकायत करना एक ग्रामीण को भारी पड़ गया। आरोप है कि शिकायत होने की जानकारी पर कोतवाल ने उसके घर जाकर तांडव मचाया और तोड़फोड़ करते हुए कोतवाली आने की धमकी दी। पीड़ित ने सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है।
विज्ञापन

नानपारा कोतवाली क्षेत्र के माधी गांव निवासी वाहिद खां ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर बताया है कि उसने गांव के ही एक ग्रामीण से चार साल पहले अपनी बहू के नाम जमीन खरीदी थी। जब वह निर्माण कराने लगे तो विपक्षियों ने निर्माण रुकवा दिया। आरोप है कि उसके बाद विपक्षियों ने नानपारा पुलिस से मिलकर चरस में जेल भेजने की धमकी देकर जबरन सुलहनामा करवा लिया।
पीड़ित ने बताया है कि 21 मार्च को एसपी से मिलकर पूरी घटना बताई। आरोप है कि इस बात की जानकारी नानपारा कोतवाल को हुई तो वह पीड़ित के घर पहुंचे और जबरन घुसकर तोड़फोड़ की। साथ ही वाहिद को थाने भेजने के लिए कहा। ऐसा न करने पर घर की सभी महिलाओं को बंद करने की धमकी दी। पीड़ित ने पत्र में लिखा है कि पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं हुई और न्याय नहीं मिला तो वह खुदकुशी कर लेगा। प्रभारी एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आने पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें