फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेवरात व नकदी पर चोरों ने साफ किया हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। चैतूपुरवा गांव में चोरों ने घर में घुसकर लाखों के जेवरात व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। बाहर से लौटे परिवार ने जब घर में बिखरा सामान देखा तब घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दरगाह थाना क्षेत्र के चैतूपुरवा गांव निवासी उदयराज परिवार के साथ होली में बाहर गए थे। 19 मार्च को उनके घर में चोर घुस गए और घर में रखे 44 हजार रुपये व 80 हजार के जेवरात उठा ले गए। रविवार को उदय जब परिवार के साथ लौटे तो देखा कि सामान बिखरा पड़ा है। पीड़ित ने तत्काल सूचना पुलिस को दी। दरगाह थानाध्यक्ष मनोज यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें