फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में मिला युवक का शव, अनहोनी की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शहर के संघारिणी मंदिर के पीछे स्थित नाली में युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के नगरौर निवासी 45 वर्षीय अली का शव दरगाह थाना क्षेत्र के संघारिणी मंदिर के पीछे मिला। बताया जाता है कि युवक होली के दिन शुक्रवार को घर से निकला था। शाम को सूचना मिली कि नाले में उसका शव मिला है। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शिनाख्त की। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। सूचना पर दरगाह थानाध्यक्ष मनोज यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें