फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा से डॉ. प्रज्ञा एमएलसी प्रत्याशी घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। भारत निर्वाचन आयोग ने होली पर सार्वजनिक अवकाश होने के चलते एमएलसी चुनाव में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 21 मार्च कर दी है। वहीं, भाजपा ने शनिवार को अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी। इसमें बहराइच से डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी को प्रत्याशी घोषित किया गया है। सपा के घोषित प्रत्याशी अमर यादव नामांकन पहले की करा चुके हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने बताया कि 18 व 19 मार्च को होली का सार्वजनिक अवकाश होने की वजह से भारत निर्वाचन आयोग ने एमएलसी चुनाव में नामांकन, नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापसी की तिथियों में संशोधन किया है। उन्होंने बताया कि चुनाव में नामांकन की अंतिम तिथि 21 मार्च, नामांकन पत्रों की जांच का कार्य 22 मार्च और नाम वापसी की अंतिम तिथि 24 मार्च कर दी गई है। डीएम ने बताया कि चुनाव में मतदान का कार्य नौ अप्रैल को होगा। उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल ने बताया कि पार्टी की ओर से शनिवार को जारी की गई लिस्ट में एमएलसी चुनाव में डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी को बहराइच से प्रत्याशी घोषित किया है। मालूम हो कि सपा की ओर से घोषित प्रत्याशी अमर यादव चुनाव में पहले ही नामांकन करा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें