बहराइच। तहसील सदर क्षेत्र के दरगाह थाना स्थित ग्राम अजातापुर के ग्रामीणों ने क्षेत्र के दूसरे समुदाय के दबंगों पर होलिका दहन स्थल पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है। मामले में ग्रामीणों ने डीएम को पत्र भेजकर होलिका दहन स्थल से अवैध कब्जा हटवाने की मांग की है। पत्र में ग्रामीणों ने कहा कि दरगाह थाना क्षेत्र के ग्राम अजातापुर में होलिका दहन स्थल सरकारी अभिलेखों में दर्ज है। ग्रामीणों का आरोप है कि होलिका दहन स्थल पर दूसरे समुदाय के दबंग जबरन अवैध कब्जा कर रहे हैं।
विरोध करने पर मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मामले में हल्का लेखपाल से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों ने डीएम से संज्ञान में लेते हुए होलिका दहन स्थल से अवैध कब्जा हटवाते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। पत्र भेजने वालों में नरेंद्र कुमार, राधेश्याम, कमलेश, मलखान, बुद्धिसागर, शत्रोहन लाल, रामप्रताप वर्मा, बराती लाल, आज्ञाराम, ओमप्रकाश, ऊदल आदि शामिल रहे।