फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह से ही मतगणना स्थल पर बना रहा गहमा-गहमी का माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शहर के गल्लामंडी के परिसर में गुरुवार को मतगणना के दौरान काफी गहमा-गहमी का माहौल दिखाई दिया। प्रत्येक राउंड में प्रत्याशियों के वोटों की गणना की घोषणा के बाद पार्टी के एजेंट वोटों का गुणा भाग करते हुए अपने प्रत्याशी के जीत का दावा करते रहे। इस दौरान मतगणना स्थल व उसके बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनी रही।
विज्ञापन

शहर के सलारगंज स्थित गल्लामंडी के परिसर में गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना की व्यवस्था बनाई गई थी। सुबह सात बजे से प्रत्याशियों के एजेंट पूरी तैयारी के साथ पुलिस की गहन छानबीन के बाद मतगणना परिसर में प्रवेश कर अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में पहुंच गए। करीब सुबह आठ बजे से बैलेट वोटों की गणना का कार्य प्रारंभ किया गया। इसके बाद नौ बजे से जैसे ही ईवीएम की सील टूटने का सिलसिला शुरू हुआ। प्रत्याशियों व उनके एजेंटो के बीच गहमा-गहमी शुरू हो गई।
प्रशासन की ओर से विधानसभावार कई राउंड में वोटों की गणना की व्यवस्था बनाई गई थी। सूचना कलेक्ट करने के लिए प्रशासन ने गेट नंबर एक के समीप मीडिया सेंटर बनाया था। जहां पर बड़ी टीवी की व्यवस्था भी बनाई गई थी। सुबह 10 बजे से जैसे ही पहले राउंड की गणना की घोषणा हुई। मतगणना स्थल पर प्रत्याशियों के एजेंटों की चहलकदमी भी दिखाई देने लगी। एजेंट मीडिया सेंटर पर एकत्रित होकर विधानसभावार हो रही गणना की सूचना एकत्रित करने में जुट गए। कई बार तो स्थित ऐसी भी दिखाई दी कि मिडिया सेंटर पर लगी टीवी पर प्रदेश में किसकी सरकार बन रही है, इसको जानने के लिए एजेंटों का जमावड़ा शुरू हो गया। हालांकि बीच-बीच में पुलिस बल एजेंटों को मिडिया सेंटर से बाहर करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें