नानपारा(बहराइच)। तहसील अधिवक्ता संघ के चुनाव में नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी हो गई। नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान संघ के विभिन्न पदों पर 21 प्रत्याशियों ने अपना-अपना पर्चा दाखिल किया। संघ के चुनाव में मतदान व मतगणना का कार्य नौ मार्च को होगा।
तहसील अधिवक्ता संघ के चुनाव में शुक्रवार को गहमा-गहमी के बीच प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने वालों में अध्यक्ष के पद पर निरंकार प्रसाद जायसवाल, जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव व वेदप्रकाश त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जयदीश कुमार श्रीवास्तव, मध्य उपाध्यक्ष के लिए विजय कुमार श्रीवास्तव व मदन लाल वर्मा व कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए अली हुसैन मलिक ने नामांकन दाखिल किया है। इसके अलावा संयुक्त सचिव प्रकाशन के लिए नफीस खां, संयुक्त सचिव प्रशासन के लिए ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद के लिए प्रेमकुमार श्रीवास्तव और कोषाध्यक्ष पद के लिए धनीराम वर्मा ने पर्चा दाखिल किया है।
संघ के प्रशासकीय समिति के वरिष्ठ सदस्य के लिए प्रमोद कुमार गुप्ता, मुनीर अहमद, राकेश कुमार, सचिन कुमार, सुरेंद्र कुमार व चंद्रिका प्रसाद और कनिष्ठ सदस्य के पद के लिए रूपेश कुमार श्रीवास्तव, राहुल कश्यप, रामअचल सोनकर व प्रेम श्रीवास्तव ने नामांकन दाखिल किया है। चुनाव अधिकारी सुरेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को तहसील अधिवक्ता संघ के चुनाव में नामांकन का कार्य पूरा कर लिया गया। उन्होंने बताया कि चुनाव में मतदान व मतगणना का कार्य नौ मार्च को होगा। इस मौके पर चुनाव अधिकारी रामदल वर्मा, रामविनोद सिंह, रूपनारायण जायसवाल, जगदीश प्रसाद गुप्ता, सुरेशचंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।