फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ व तेंदुओं की गणना के लिए लगाए जाएंगे कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग में बढ़ रहे बाघ व तेंदुए के कुनबे की गणना के लिए ट्रैप्स कैमरे लगाए जाएंगे। कैमरों लगाने के लिए स्थान भी चिह्नित कर लिया गया है। कैमरा लगाने का अभियान सात मार्च से शुरू किया जाएगा। इसके लिए वन विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। कतर्नियाघाट का जंगल 551 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। जंगल में बाघ, तेंदुआ, हिरन व हाथी समेत मगरमच्छ और घड़ियाल भी दिखाई देते हैं। प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने के लिए देश-विदेश से भी सैलानी कतर्नियाघाट जंगल में घूमने आते हैं। जंगल में विचरण करने वाले बाघ व तेंदुओं की गणना हर साल की जाती है। इस साल 2022 में गणना की जाएगी।
विज्ञापन

इसके लिए तिथि का निर्धारण भी कर लिया गया है। आगामी सात मार्च से जंगल में विचरण कर रहे बाघ व तेंदुओं की गणना के लिए ट्रैप्स कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों को लगाने के लिए स्थान भी चिह्नित कर लिया गया है। सात से 14 मार्च तक कैमरों के माध्यम से गणना की जाएगी। डीएफओ आकाशदीप बधावन ने बताया कि जंगल के 283 प्वाइंट को चिह्नित किया गया है जहां कैमरे लगाए जाएंगे। इसमें कैद बाघ व तेंदुओं की गणना की जाएगी।
कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग में 283 प्वाइंट पर ट्रैप्स कैमरे लगाए जाएंगे। एक प्वांइट पर दो कैमरे लगाए जाएंगे जिससे किसी भी तरफ की चहलकदमी होने पर आसानी से कैमरे में कैद हो सके और उनकी गणना की जा सके।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट जंगल में बाघ व तेंदुए के कुनबे की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। संख्या पता करने के लिए गणना की जाएगी। सात से 14 मार्च के बीच गणना की जाएगी। तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
विज्ञापन

- आकाशदीप बधावन, डीएफओ, कतर्नियाघाट, बहराइच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें