फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से सात कच्चे मकान जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
खैरीघाट/बौंडी (बहराइच)। विकासखंड महसी में शुक्रवार को दो अलग-अलग क्षेत्रों में लगी आग से सात कच्चे मकान जलकर राख हो गए। आग की चपेट में आने से नकदी, कपड़े व गृहस्थी का अन्य सामान भी नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर किसी प्रकार आग पर काबू पाया। दोनों स्थानों पर लगी आग से 50 हजार की नकदी समेत लगभग चार लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान की आशंका व्यक्त की जा रही है। ग्रामीणों की सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल ने घटनास्थल का निरीक्षण कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी है।
विज्ञापन

खैरीघाट थानाक्षेत्र के मुनीमपुर कलां गांव निवासी सिपाही लाल पुत्र गंगाराम शुक्रवार की सुबह परिवार के साथ खेत में आलू की खोदाई करने गए थे। इसी दौरान अज्ञात कारणों से उनके मकान में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख उन्होंने बचाव के लिए गुहार लगाई। ग्रामीण जब तक आग बुझाने के प्रयास करते तेज हवाओं के कारण आग की लपटों ने पड़ोसी छविलाल, घनश्याम, गोपाल और संदीप के मकानों को भी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। पीड़ित सिपाही लाल ने बताया कि टिन शेड बनवाने के लिए वह गुरुवार को बैंक से 50 हजार नकदी लेकर आए थे वह भी आग की भेंट चढ़ गई। लेखपाल मदन गोपाल सिंह ने क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दी है। उधर, बौंडी थानाक्षेत्र के परसपुर निवासी राममिलन व मंशाराम के मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटों की चपेट में आकर कपड़ा, बर्तन व बिस्तर समेत अन्य संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों ने कई घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल मनीषा अवस्थी ने घटनास्थल का मुुआयना कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंपने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें