बहराइच। भारत-नेपाल के सीमावर्ती कस्बे रुपईडीहा बाजार में शुक्रवार को अचानक एक नेपाली बाइक से आग की लपटें उठने लगीं जिससे मौके से गुजर रहे राहगीर व बाजार में मौजूद लोगों में अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग बुझाई।
कस्बा रुपईडीहा स्थित स्टेशन रोड बाजार में एक नेपाली युवक दोपहर में बाइक खड़ी कर खरीदारी करने निकट स्थित दुकान पर चला गया। कुछ ही देर में बाइक से आग की लपटें उठने लगीं जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटें और तेज हो गईं। काफी मेहनत के बाद लोगों ने आग बुझाने में सफलता प्राप्त की।