फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीजर पाइप में लगी आग, युवक झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। चिकवा टोला गांव में गीजर पाइप में लगी आग बुझाने में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया। झुलसे युवक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पर दमकलकर्मी व पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग पर काबू पाया जा चुका था। नानपारा कोतवाली क्षेत्र के चिकवा टोला गांव निवासी 47 वर्षीय अनिल कुमार सोनी पुत्र शिव प्रसाद अपने घर में गीजर पाइप में सिलेंडर लगा रहे थे।
विज्ञापन

बताया जाता है कि तभी पाइप में आग लग गई। आग पर काबू पाने का प्रयास किया तो आग विकराल रूप लेने लगी। वह पाइप सहित सिलेंडर बाहर निकालने लगे तो आग की लपटों से उनका हाथ व चेहरा झुलस गया। मोहल्ले वालों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा पहुंचाया गया जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर दमकल व पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तब तक आग पर काबू पा लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें