फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

464 लीटर अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब के उत्पादन व बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा पुलिस व एसएसबी जवानों के साथ अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को भी जनपद के विभिन्न स्थानों पर छापा मारा गया। इस दौरान 464 लीटर अवैध शराब बरामद करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। आठ अभियोग पंजीकृत किए गए। साथ ही जांच टीमों द्वारा लाइसेंसी दुकानों पर भी शराब की गुणवत्ता व स्टॉक का सत्यापन किया गया। आबकारी निरीक्षकों के नेतृत्व में गठित टीमों ने थाना क्षेत्र नानपारा, महसी, पयागपुर, कैसरगंज व मोतीपुर अंतर्गत विभिन्न गांवों में छापा मारकर 464 लीटर अवैध शराब बरामद की।
विज्ञापन

यह शराब झाड़ियों, नालों के किनारे व फूस के ढेर में छिपाकर रखी गई थी। इस दौरान मौके से लगभग दस क्विंटल लहन भी बरामद की गई जिसे मौके पर नष्ट कराया गया। दो अभियुक्तों को भी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत कर जेल रवाना किया गया। जिला आबकारी अधिकारी प्रगल्भ लवानिया ने बताया कि साथ ही शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित लाइसेंसी दुकानों पर भी शराब की गुणवत्ता की जांच करते हुए स्टॉक का सत्यापन किया गया। आगे भी जांच जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें