फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। खन्नापुरवा मदारिया गांव निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव पेड़ से लटकता पाया गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवा कर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

रुपईडीहा थाना क्षेत्र के खन्नापुरवा मदारिया गांव निवासी 28 वर्षीय राकेश पुत्र कैलाश नेपाल में मजदूरी करते थे। वह बृहस्पतिवार की शाम अपने घर से निकले, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद भी युवक नहीं मिला। शुक्रवार की सुबह शौच के लिए जा रहे ग्रामीणों ने युवक का शव पेड़ से लटकता देखा तो सूचना परिजनों को दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक का शव जिस तरह जमीन से लगा हुआ मिला उससे यह नहीं लग रहा है कि युवक ने फांसी लगाई होगी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रुपईडीहा थानाध्यक्ष प्रमोद त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें