फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान का शटर काटकर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जरवल/परसा (बहराइच)। जरवल कस्बा स्थित दुकान से शुक्रवार रात चोरों ने शटर काटकर लाखों का माल उड़ा दिया। घटना की जानकारी होने के बाद पीड़ित ने चौकी में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जरवलरोड थाना क्षेत्र के जरवल कस्बे में दुकान का संचालन होता है। सहारनपुर जिले के नकुर थाना क्षेत्र के शापला बेगमपुर गांव निवासी विवेक कुमार पुत्र यश पाल सिंह ने चौकी में तहरीर देकर बताया है कि वह दुकान का संचालन किराए के मकान में करते हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को दुकान के लेखाकार पयागपुर के माधनगरा गांव निवासी संदीप कुमार मिश्रा की मौजूदगी में दुकान बंद की। चाभी लेखाकार के पास थी। लेखाकार भी किराए के मकान में रहता है। शुक्रवार रात दुकान का शटर काटकर चोरों ने 25 हजार नगदी, एक लैपटॉप व 60 हजार की दवा समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। सुबह मैनेजर जब दुकान पहुंचा तो चोरी की जानकारी हुई। चौकी इंचार्ज शिवनाथ गुप्ता ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें