फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि के अवसर पर निकलेगी शिव बरात

विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। नवयुवक कांवरिया समिति की बैठक नगर के शिवाला बाग स्थित शिव मंदिर पर की गई। बैठक में एक मार्च को महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव बरात निकालने व अन्य कार्यक्रमों के आयोजन पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष जगतराम पटेल ने की।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि एक मार्च को पूर्वाह्न 11 बजे पटेल नगर राढ़न टोला स्थित शिव मंदिर से शिव बरात निकाली जाएगी जो नगर भ्रमण कर फिर शिव मंदिर पर आकर समाप्त होगी। इस अवसर पर शिव बरात में विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियों के साथ शिव भक्त निकलेंगे। बैठक में जगतराम पटेल, बबलू सिंह, राजेश वर्मा, बुधसागर, अशोक वर्मा, छत्रपाल वर्मा, हृदयराम वर्मा, राकेश वर्मा, आदेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें