फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा हमले की बरसी पर उमड़ीं भावनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए जवानों की बरसी पर सोमवार को लोगों की भावनाएं उमड़ पड़ीं। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक कार्यक्रम होते रहे। लोगों ने शांति मार्च निकाला तो कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान लोगों की आंखें नम रहीं।
विज्ञापन

शहर के शहीद स्मारक स्थल पर सोमवार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए भारत माता के वीर सपूतों की शहादत को नमन करने के लिए लायंस क्लब आशा ने कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। अध्यक्ष लायन प्रियंका सिंह ने कहा कि पुलवामा के कायरतापूर्ण आतंकी हमले में अपना सर्वोच्च बलिदान देकर देश की संप्रभुता को अक्षुण्ण रखने वाले देश के वीर जवानों को लायंस क्लब बहराइच आशा का समस्त परिवार भावपूर्ण एवं अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि देता है। उन्होंने कहा कि देश आपके बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा। आपकी वीरता हमें आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए निरंतर प्रेरित करती रहेगी। इस मौके पर सचिव लायन डॉ. मनीषा खन्ना, संध्या गोयल व अन्य लायंस के सदस्य मौजूद रहे।
जन सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास संस्थान के पदाधिकारियों व सदस्यों ने पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर श्रद्धा पांडेय, ऋचा श्रीवास्तव, जसवीर सिंह, गौरव शर्मा, हिमांशु गुप्ता, बृजेंद्र पांडेय, जगदीश केशरी, शिवम कुमार, कुशाग्र पांडेय, शिवांगी गुप्ता व वर्तिका सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे। बाबागंज मुख्यालय पर बने सेनानी स्तंभ पर प्रांतीय रक्षक दल द्वारा मोमबत्ती जलाकर पुष्प अर्पित किए गए। इस मौके पर पीआरडी जवान लालचंद तिवारी, रवींद्रनाथ मिश्र, वीरेंद्र सोनकर, रामविलास वर्मा, राम नगीना वर्मा, महेश सोनी, राम छबीले, सीताराम, राम प्रसाद सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें