फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाली पुलिस ने बरामद की आठ किलोग्राम चांदी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। पड़ोसी देश नेपाल के सशस्त्र पुलिस बल ने सीमा क्षेत्र से एक बाइक सवार तस्कर के पास से आठ किलोग्राम चांदी बरामद की है। बरामद चांदी की अनुमानित कीमत लगभग पौने नौ लाख रुपये आंकी गई है। तस्कर से बरामद चांदी नेपालगंज सीमा शुल्क कार्यालय को सौंप दी गई है। भारतीय सीमा स्थित रुपईडीहा कस्बे से एक बाइक सवार नेपाल की ओर जा रहा था।
विज्ञापन

संदेह होने पर नेपाली पुलिस ने बाइक सवार को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान बाइक सवार के पास से आठ किलो 296 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए गए। इसमें अंगूठी व पायजेब समेत अन्य आभूषण शामिल हैं। बरामद चांदी को आवश्यक कार्रवाई के लिए नेपालगंज सीमा शुल्क कार्यालय को सौंप दिया गया है। मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है। तस्कर से चांदी बरामद करने वाली टीम में सशस्त्र पुलिस बल नेपाल के तीर्थ भाट, गोविंद बिहारी शुक्ला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें