फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूद के समर्थकों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कैसरगंज विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी मसूद आलम खान का टिकट कटने के बाद नाराज समर्थकों को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला फूंकना व जुलूस निकालकर नारेबाजी करना महंगा पड़ गया है। जरवल रोड पुलिस ने आदर्श आचार संहिता उल्लंघन समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जरवल के हरचंदा में मसूद आलम के समर्थकों ने रैली निकालकर सपा मुखिया अखिलेश यादव का पुतला फूंककर नारेबाजी करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

मसूद के समर्थकों का कहना था कि उनका टिकट बहाल किया जाए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने 16 नामजद समेत 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जरवलरोड थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना से संबंधित वीडियो का संज्ञान लेते हुए अभियोग पंजीकृत किया गया है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले कैसरगंज थाने में भी मसूद के समर्थकों पर मुकदमा दर्ज हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें