फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। पलक झपकते ही मोबाइल चोरी कर फरार होने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चोरी के आठ मोबाइल के साथ एक चोर को गिरफ्तार किया है। चोर के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मोतीपुर थाना क्षेत्र में मोबाइल चोरी की घटनाएं बढ़ गईं थीं। इस पर मोतीपुर थानाध्यक्ष बृजानंद सिंह ने मुखबिरों का जाल बिछाया। मुखबिर से सूचना मिली कि मेढ़किया पौंडा गांव निवासी करीम खां मोबाइल चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। उसके अन्य साथी भी हैं। उसके खिलाफ पहले से मुकदमा भी दर्ज है। थानाध्यक्ष ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसआई अखिलेश पांडेय, हेड कांस्टेबल मुलायम यादव व रविशंकर पांडेय को बलई गांव भेजा। टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें