फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जरवलरोड (बहराइच)। रेलवे लाइन पार कर रही महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जरवलरोड थाना क्षेत्र के ग्राम आदमपुर निवासी 55 वर्षीय रामकली पत्नी देवीदीन बृहस्पतिवार देर शाम आदमपुर रेलवे क्रॉसिंग पार कर रही थीं तभी गोंडा से लखनऊ की तरफ जा रही अज्ञात ट्रेन की चपेट में आ गईं। मौके पर ही महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जरवलरोड थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर एसआई त्रिलोकीनाथ मौर्य को भेजा गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें