फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केडीसी में नक्सलवाद का पाठ पढ़ा रहा सहायक प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। नगर के प्रतिष्ठित किसान डिग्री कॉलेज के एक गुरु जी विद्यार्थियों को नक्सलवाद का पाठ पढ़ा रहे हैं। उनको कॉलेज प्रशासन की ओर से सुधार करने की कई बार चेतावनी भी दी गई, लेकिन वह नहीं सुधरे। हालात तब खराब हुए जब उनकी विचारधारा से शिक्षक गुटों में बटने लगे और कई बार विद्यार्थियों में भी मारपीट की स्थिति उत्पन्न हुई। उनकी शिकायत महाविद्यालय के शिक्षकों, अंशकालिक प्रवक्ताओं व छात्रों द्वारा राज्यपाल व कुलपति से की गई। जांच कराने का आदेश आने के बाद रिपोर्ट राज्यपाल को सौंप दी गई है। विद्यालय प्रशासन के मुताबिक, जांच रिपोर्ट में प्रवक्ता दोषी पाए गए हैं।
विज्ञापन

किसान डिग्री कॉलेज में मध्यकालीन इतिहास विभाग के सहायक प्रवक्ता आशुतोष शुक्ल पर महाविद्यालय परिसर में देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने व छात्र-छात्राओं को नक्सलवाद की शिक्षा देने के गंभीर आरोप लगे। साथ ही महाविद्यालय में कार्यरत शिक्षकों, अंशकालिक प्रवक्ताओं व छात्र-छात्राओं से दुर्व्यवहार करने की शिकायतें भी आम हुईं थीं। इसकी शिकायत शिक्षक संघ, अंशकालिक प्रवक्ता संघ व छात्रों की ओर से राज्यपाल व कुलपति से की गई थी। राज्यपाल के आदेश पर कुलपति ने जांच कराई थी। महाविद्यालय प्रशासन ने प्रवक्ता डॉ. शिवम श्रीवास्तव की अध्यक्षता में चार सदस्यीय टीम गठित कर जांच के आदेश दिए थे।
जांच के दौरान आरोपी प्रवक्ता आशुतोष शुक्ल का वामपंथी संगठन एआईएसएफ से संबंध होने, महाविद्यालय में गुप्त बैठकें करने, विद्यार्थियों में देश विरोधी भावनाएं भड़काने, पठन-पाठन एवं शैक्षिक कार्यों को प्रभावित करने, शासन की नीतियों के विरुद्ध असंसदीय एवं अमर्यादित भाषण देने, कम्युनिस्ट विचारधारा के छात्रों के साथ जुलूस निकालने व भारत तेरे टुकड़े होंगे जैसे देश विरोधी नारे लगाने समेत अन्य आरोप सत्य पाए गए। इनके विरुद्ध मारपीट के कई मामलों में पीड़ित शिक्षकों द्वारा नगर कोतवाली में मुकदमा भी पंजीकृत कराया गया। जांच कमेटी द्वारा अपनी रिपोर्ट विश्वविद्यालय के कुलपति व राज्यपाल को भेज दी गई है।
विज्ञापन

आरोपी शिक्षक ने महाविद्यालय के शिक्षकों व कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया। आरोप है कि विरोध करने पर वह सचिवालय में तैनात अपनी पत्नी से कार्रवाई कराने की धमकी देते हैं। इससे शिक्षकों व कर्मचारियों में काफी गुस्सा है।
नक्सलवाद को बढ़ावा देने में शामिल प्रवक्ता की जांच रिपोर्ट कुलपति को भेज दी गई है। जांच के दौरान सभी आरोप सत्य सिद्ध हुए हैं। राष्ट्रहित में शीघ्र ही दोषी प्रवक्ता के विरुद्ध कार्रवाई की आवश्यकता महसूस की जा रही है। कुलपति के आदेश का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

मेजर डॉ. एसपी सिंह, सचिव, केडीसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें