फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्य पर धार्मिक उन्माद फैलाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। वैद्य भगवानदीन मिश्र गांधी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पर विद्यालय के व्हाट्सएप ग्रुप पर धार्मिक व जातीय उन्माद भड़काने का आरोप विद्यालय के शिक्षकों ने लगाया है। शिक्षकों की ओर से इस संबंध में डीएम व डीआईओएस समेत अन्य उच्चाधिकारियों से प्रधानाचार्य के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई है। पत्र में लिखा गया है कि विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य जगदीश कुमार विद्यालय के शैक्षिक व्हाट्सएप ग्रुप पर हिंदूओं के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

संविधान निर्माताओं का भी अपमान कर रहे हैं। विद्यालय के शिक्षक डॉ. श्रवण कुमार तिवारी ने बताया कि प्रधानाचार्य ने पूर्व में भी साधु-संतों को अपमानित करने का प्रयास किया है। इसकी जानकारी समय-समय पर संबंधित अधिकारियों को दी गई है, लेकिन कोई कार्रवाई न होने से उनके हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। पत्र भेजने वालों में शिक्षक डॉ. राजेश कुमार सिंह, सुधाकर श्रीवास्तव, नागेंद्र दत्त अवस्थी, शिवानंद पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें