फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को विदा कराने आए युवक ने ससुराल में लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
बौंडी (बहराइच)। खुसलीपुरवा गांव में पत्नी को विदा कराने गए युवक ने ससुराल में जमकर तांडव मचाया। पत्नी को विदा करने से इंकार करने पर युवक ने ससुराल में मकान को आग के हवाले कर दिया। घर में सो रहे परिजनों ने भागकर अपनी जान बचाई। आग लगने से पूरा फूस का घर जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू की है।
विज्ञापन

रामगांव थाना क्षेत्र के खुसलीपुरवा गांव निवासी बंशीधर ने अपनी पुत्री का विवाह भूपेंद्र शुक्ला उर्फ चमन के साथ किया है। आरोप है कि विवाह के बाद से ही वह पत्नी को मारने-पीटने लगा था जिसके कारण दोनों में मुकदमा चल रहा है। दामाद राजस्थान में मजदूरी करता है। बताया जाता है कि वह इस समय ससुराल में ही आसपास रहता है और पत्नी को विदा कराने की बात को लेकर आए दिन ससुराल पहुंचकर विवाद करता रहता था। पीड़ित वंशीधर का आरोप है कि वह सोमवार को आया था और धमकी देकर गया था कि पत्नी को विदा नहीं किया तो घर में आग लगा दूंगा और मंगलवार को भोर में आकर आग लगा दी। इससे घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। लगभग एक लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल की है। रामगांव थानाध्यक्ष अरुन कुमार त्रिगुणायक ने बताया कि घटना की जानकारी है। पति-पत्नी के बीच दीवानी व ग्राम न्यायालय महसी में केस चल रहा है। पीड़ित की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें