फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 लीटर शराब के साथ तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। विधानसभा चुनाव के तहत जनपद में अवैध शराब के धंधे में तेजी दिखाई पड़ रही है। इस पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से आबकारी विभाग द्वारा जनपद में प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। अलग-अलग स्थानों पर हुई कार्रवाई में 70 लीटर अवैध शराब के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जिला आबकारी अधिकारी प्रगल्भ लवानिया ने बताया कि थाना रामगांव व देहात कोतवाली अंतर्गत धर्मकुंडा, आदिलपुर व सुखनदिया में छापा मारकर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

उसके कब्जे से 25 लीटर शराब बरामद की गई। वहीं, थाना मोतीपुर अंतर्गत महबूब नगर, परवानी गौढ़ी व नैनिहा जंगल में छापा मारकर 45 लीटर अवैध शराब के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। आबकारी अधिकारी ने बताया कि तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है। अवैध शराब के कारोबार पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें