फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शांतिनगर गांव निवासी युवक को गोली मार दी गई। युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है। मटेरा थाना क्षेत्र के शांतिनगर निवासी 22 वर्षीय रहीश पुत्र नूर अहमद शुक्रवार शाम अपने घर पर मौजूद थे। आरोप है कि इसी दौरान कोई आकर बुला ले गया। इसके बाद घर से कुछ दूरी पर गोली चलने की आवाज आई तो परिवारीजन दौड़कर वहां पहुंचे। देखा तो युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा था।
विज्ञापन

परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित का कहना है कि पैसे के लेनेदेन का विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और विपक्षियों ने फायर झोंक दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। मटेरा थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के दौरान प्रथम दृष्टया आशनाई का मामला भी सामने आ रहा है। जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें