फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधे घंटे सड़क पर डटा रहा टस्कर हाथी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। गिरिजापुरी-सुजौली मार्ग पर जमुनिहा चौराहे के पास बृहस्पतिवार रात एक जंगली टस्कर हाथी बीच सड़क पर आ डटा। इस दौरान लगभग आधे घंटे तक राहगीर वाहन रोककर खड़े रहे। हाथी के मार्ग से हटने के बाद आवागमन बहाल हो सका। गन्ने की फसल तैयार होने व गन्ना ट्रकों पर लादकर चीनी मिल पहुंचाने के दौरान सड़क पर गिर जाता है।
विज्ञापन

गिरिजापुरी-सुजौली मार्ग पर बृहस्पतिवार रात जमुनिहा चौराहे के पास ट्रक से गिरा गन्ना खाने के लिए टस्कर हाथी सड़क पर आ डटा। राहगीर मुकेश कुमार ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ बोलेरो वाहन से घर जा रहे थे तभी हाथी मुख्य चौराहे पर आ गया। इस दौरान लगभग आधे घंटे तक मार्ग के दोनों ओर आवागमन बाधित रहा। हाथी के जंगल में जाने के बाद आवागमन बहाल हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें