बहराइच। विकास भवन सभागार में जिले के खंड विकास अधिकारियों, ग्राम विकास अधिकारियों, ग्राम पंचायत अधिकारियों व अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ डीएम ने बैठक की।
डीएम डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि 15 से 18 आयु वर्ग के किशोर-किशोरियों को चिन्हित कर उनका शत-प्रतिशत टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें। बैठक में मौजूद ब्लॉक व ग्राम स्तरीय अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया कि मतदाता सूची के अनुसार मतदाताओं से संपर्क कर उन्हें टीकाकरण कराने के साथ-साथ मतदान के लिए प्रेरित किया जाए ताकि आयोग की मंशानुरूप मतदान में शत-प्रतिशत मतदाओं की सहभागिता सुनिश्चित कराई जा सके।
संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि टीकाकरण व मतदान के लिए मुनादी का सहारा लेकर भी लोगों को जागरूक किया जाए। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्र, परियोजना निदेशक डीआरडीए अनिल कुमार सिंह, उप निदेशक कृषि टीपी शाही, जिला पंचायत राज अधिकारी उमाकांत पांडेय आदि मौजूद रहे।