फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3246 आशा बहुएं व 640 एएनएम देंगी टीकाकरण को गति

विज्ञापन
विज्ञापन
3246 आशा बहुएं व 640 एएनएम देंगी टीकाकरण को गति
विज्ञापन

बहराइच। कोरोना के बढ़ते प्रभाव व टीकाकरण को गति देने के लिए टीकाकरण कार्य में आशा व एएनएम को भी लगाया गया है। एएनएम व आशा बहुएं अब गांव-गांव जाकर किशोरों का टीकाकरण करेंगी। सीएमओ डॉ. सतीश सिंह ने इस संबंध में सभी आशा बहुओं व एएनएम को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सतीश सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते स्कूल व कॉलेज बंद हैं। इसके चलते काफी प्रयास के बाद भी टीकाकरण को गति नहीं मिल पा रही है। टीकाकरण को लेकर जिले के किशोरों में जागरुकता का अभाव भी देखने को मिल रहा है। टीकाकरण को गति देने के लिए जिले में कार्यरत 3246 आशा बहुओं व 640 एएनएम को इस कार्य में लगाया गया है। ये सभी प्रत्येक ग्राम पंचायत में जाएंगी और लोगों को जागरूक कर उनका टीकाकरण करेंगी। आशा बहू लोगों के घरों पर दस्तक देंगी और किशोर-किशोरियों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करेंगी। उनके साथ मौजूद एएनएम किशोरों को वैक्सीन की पहली डोज लगाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें