फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराई कार, दंपती की मौत, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबागंज (बहराइच)। नानपारा-बहराइच हाईवे पर कलवारी गांव के पास शादी समारोह से लौट रही कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और खाई में गिर गई। टकराने व गिरने के बाद कार में सवार दंपती की मौत हो गई जबकि बच्चों समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के रहीमनगर गांव निवासी 40 वर्षीय कलीम अपनी पत्नी गुलफता व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रुपईडीहा थाना क्षेत्र के शबुना गांव में शादी समारोह में शिरकत करने गए थे। वह परिवार को गाड़ी में बैठाकर बुधवार दोपहर अपने घर के लिए रवाना हुए। बताया जाता है कि जैसे ही कार नानपारा-रुपईडीहा हाईवे पर बाबागंज के कलवारी गांव के पास पहुंची वैसे ही अनियंत्रित हो गई और खाई में जाकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घटनास्थल पर ही दंपती की मौत हो गई जबकि कार में सवार 30 वर्षीय जकरुन निशा, 32 वर्षीय हसीना, 50 वर्षीय शबीना और तीन बच्चों को चोटें आईं। घायलों को चरदा सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने जकरुन निशा व शबीना की हालत को गंभीर देखते हुए इलाज के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया और बच्चों को मरहम-पट्टी कर घर भेज दिया। रुपईडीहा थानाध्यक्ष प्रमोद त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें