फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के आरोप में युवक को खूंटे से बांधकर पीटा, बेहोश

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। असवा गांव में चोरी के आरोप में पकड़े गए युवक को तालिबानी सजा देने का मामला सामने आया है। पकड़े गए युवक को लोगों ने खूंटे से बांधकर तब तक पिटाई की जब तक वह बेहोश नहीं हो गया। बेहोश होने पर ग्रामीणों ने युवक को छोड़ा। होश आने पर युवक भागते हुए अपने घर पहुंचा और आपबीती सुनाई। बताया जा रहा है कि पिटाई से दहशतजदा युवक ने थाने जाकर तहरीर भी नहीं दी। वहीं पुलिस मामले की जानकारी न होने की बात कहते हुए तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन

मटेरा थानाक्षेत्र के असवा मोहम्मदपुर गांव के रहने वाले एक दबंग ने गांव के ही दुर्गेश कुमार को चोरी के आरोप में खूंटे से बांधकर जमकर पिटाई की। आरोप है कि दुर्गेश लोहे का सामान और डेहरी में रखे अनाज की चोरी कर रहा था तभी घर में सो रहे परिवार के लोगों की आंखें खुल गईं। इसके बाद युवक को पकड़ लिया गया। गुस्साएं परिजनों ने युवक को दरवाजे पर खूंटे में बांध दिया। इसके बाद उसकी पिटाई शुरू कर दी। आरोप है कि युवक को तब तक पीटा गया जब तक वह बेहोश नहीं हो गया।
दुर्गेश के बेहोश होने पर दबंग सकते में आ गए और पिटाई बंद कर दी। होश में आने पर दुर्गेश भागकर अपने घर पहुंचा और रोते हुए आपबीती बताई। पिटाई से दहशतजदा युवक व उसके परिवारवाले थाने जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। वहीं, मटेरा थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि चोरी के आरोप में युवक के पकड़े जाने व पिटाई का मामला संज्ञान में नहीं है। पीड़ित थाने पर आकर तहरीर देगा तो तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें