फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल आए युवक ने मूक बधिर महिला से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। ससुराल आए युवक ने मूक बधिर महिला को हवस का शिकार बना लिया। इसके बाद वह अपने गांव भाग गया। महिला ने परिजनों को इशारे से पूूरी बात बताई। परिजन महिला को लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। खैरीघाट थाना क्षेत्र के रायगंज गांव निवासी रामदीन का नानपारा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में ससुराल है। वह ससुुराल आया हुआ था।
विज्ञापन

आरोप है कि गांव में घर पर मूक बधिर महिला को अकेला देखकर उसने हवस का शिकार बना लिया। घटना को अंजाम देने के बाद वह भाग गया। जब परिजन घर आए तो महिला ने इशारे से आपबीती बताई। परिजन महिला को लेकर नानपारा कोतवाली पहुंचे। नानपारा कोतवाल भानु प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अपराध निरीक्षक योगेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। टीम ने मुखबिर की सूचना पर टोल प्लाजा के पास दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें