फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासनिक अमले ने निरीक्षण कर जांची व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
महसी (बहराइच)। तहसील महसी अंतर्गत रमपुरवा बाग में आगामी 24 दिसंबर को होने वाली रैली में सीएम के आगमन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने प्रशासनिक अमले के साथ रैली स्थल का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही रैली में शामिल होने वाले वाहनों की पार्किंग के स्थानों को भी चिन्हित कर निर्देश दिए।
विज्ञापन

24 दिसंबर को भाजपा की जन विश्वास रैली तहसील महसी के रमपुरवा बाग पहुंचेगी। यहां रैली को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इन तैयारियों का जायजा लेने के उद्देश्य से डीएम दिनेश चंद्र ने रैली स्थल का निरीक्षण किया। रैली में आने वाले वाहनों के लिए गदामार प्राथमिक विद्यालय, रमपुरवा राजकीय विद्यालय व पन्नहा के निकट रामेश्वर बाग में बनाई जा रही वाहन पार्किंग का भी निरीक्षण किया। साथ ही रैली स्थल व हेलीपैड निर्माण स्थल का भी निरीक्षण कर उच्चाधिकारियों को निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने भी सुरक्षा के बंदोबस्त दुरुस्त रखने के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक सुरेश्वर सिंह, एएसपी नगर कुंवर ज्ञानंजय, एसडीएम महसी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें