फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से नकदी व जेवरात लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शहर के महराज सिंह इंटर कॉलेज के पास आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से लूट की घटना सामने आई है। पीड़िता का आरोप है कि बाइक सवार दो बदमाशों ने डरा-धमकाकर नगदी व जेवरात लूट लिए। घटना के बाद सूचना दी गई तो पुलिस ने कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। पीड़िता न्याय पाने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रही है।
विज्ञापन

श्रावस्ती जिले के सोनवा थाना क्षेत्र के मनिहार तारा गांव निवासी 50 वर्षीय किरनकला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। वह डॉक्टर को दिखाने के लिए बहराइच आई हुई थी। आरोप है कि वह सोमवार की देर शाम शहर के महराज सिंह इंटर कॉलेज के पास पहुंची थी तभी बाइक सवार दो बदमाश आए और पता पूछने के बहाने रोका। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए सोने का लॉकेट, कान की सोने की बुंदी व 2370 रुपये लूट ले गए। पीड़िता ने नगर कोतवाली जाकर घटना की सूचना दी। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने सूचना देने पर कहा कि लूट हुई है तो कान से खून क्यों नहीं निकल रहा है? कई ऐसे सवाल कर तहरीर लेने से मना कर दिया। मंगलवार को पीड़िता अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पहुंची और कोतवाली में तहरीर दी। नगर कोतवाल राजेश कुमार ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें