फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा व ईएमटी ने एंबुलेंस में कराया प्रसव

विज्ञापन
11 बीएचआर 40 - चित्तौरा में एंबुलेंस में प्रसव कराते कर्मी व आशा। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
चित्तौरा (बहराइच)। गर्भवती महिला को जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में असहनीय पीड़ा शुरू हुई तो ईएमटी व आशा ने एंबुलेंस रुकवाकर सुरक्षित प्रसव कराया। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं। ईएमएटी व आशा के इस कार्य की सराहना की जा रही है। चित्तौरा ब्लॉक के शहनवाजपुर गांव निवासी लल्ली पत्नी रमेश कुमार गर्भवती थीं। शनिवार को महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। इस पर पति ने 102 एंबुलेंस को फोन किया।
विज्ञापन

सूचना पर 15 मिनट में एंबुलेंस पहुंच गई। गर्भवती महिला को चालक अमित कुमार सिंह, ईएमटी दुर्गेश पाठक व आशा चौहान जिला अस्पताल ले जा रहे थे। गांव से कुछ दूरी पर एंबुलेंस पहुंची तो गर्भवती को असहनीय पीड़ा होने लगी। आशा सुनीता ने एंबुलेंस रुकवाकर ईएमटी की मदद से सुरक्षित प्रसव करा दिया गया। 102 एंबुलेंस प्रभारी सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें