फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारसेवकों पर गोली चलवाने के लिए बनी थी सपा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण व वक्फ और हज मंत्री मोहसिन रजा रविवार को जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान शहर के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में राज्य मंत्री ने पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला बोलते कहा कि कार सेवकों पर गोली चलवाने के लिए ही समाजवादी पार्टी की स्थापना हुई थी।
विज्ञापन

कार सेवकों पर गोली चलवाकर कई निर्दोषों की जान ली गई थी। उन्होंने कहा कि सपा अब तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। यह प्रदेश के विकास में बाधक है। पत्रकारों ने तीन दिन पहले उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के मथुरा में दिए बयान के बारे में भी पूछा। इस पर मोहसिन रजा ने कहा कि उप मुख्यमंत्री ने कुछ भी गलत नहीं कहा है। काशी और अयोध्या का विकास भाजपा सरकार में हुआ है। अब मथुरा की बारी है। भाजपा सरकार में मथुरा का विकास हो तो इसमें कोई बुराई नहीं। राज्यमंत्री ने कहा कि सपा सिर्फ फूट डालने का काम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें