फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की संदिग्ध हालात में मौत, दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। थाना दरगाह शरीफ निवासी एक विवाहित की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की मौत पर महिला के परिजनों ने ससुराली पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना दरगाह क्षेत्र के तुरहनी रज्जब निवासी कल्लू खां पुत्र जमील खां ने बताया कि उनकी भतीजी 20 वर्षीय सना की नौ माह पूर्व गांव के ही युवक शमीम पुत्र साबिर से निकाह हुआ था। शुक्रवार को उसकी जेठानी व अन्य परिजनों ने मिलकर सना की हत्या कर दी। इस संबंध में चार लोगों सना के पति शमीम, ससुर साबिर, सास जाहिदा व जेठानी मुनक्का पर नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।
थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर दहेज हत्या का मुकदमा शुरु लिया गया है। मृतका की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाही की जाएगी। सना की सास जाहिदा उर्फ साजिदा को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें