फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजवापुर में खाद के लिए उमड़ी किसानों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बौंडी (बहराइच)। खाद की किल्लत से जूझ रहे किसानों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। साधन सहकारी समिति पर खाद मिलने की सूचना पाकर किसान शीघ्र ही खाद मिलने की आस लेकर समिति पहुंच जाते हैं। लेकिन खाद की उपलब्धता के सापेक्ष किसानों की संख्या अधिक होने पर अधिकांश किसानों को खाली हाथ निराश होकर वापस लौटना पड़ता है।
विज्ञापन

विकास खंड तेजवापुर अंर्तगत साधन सहकारी समिति उमरी दहलौ में 300 बोरी खाद किसानों को उपलब्ध कराने के लिए पहुंची थी। खाद आने की भनक लगते ही साधन सहकारी समिति पहुंचने लगे। कुछ ही देर में समिति के बाहर काफी लंबी कतार लग गई। इस बीच कई बार किसानों के बीच धक्कामुक्की भी हुई। समिति के कर्मियों ने बताया कि 300 बोरी खाद आयी है। जबकि खाद लेने के इच्छुक किसानों की संख्या लगभग दो हजार है। ऐसे में किसानों को खाद उपलब्ध कराने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर मौजूद किसान सरोज तिवारी, सुंदर शरण व महेश शुक्ला ने बताया कि वह पिछले एक माह से खाद की किल्लत से जूझ रहे हैं। बोवाई के समय उन्हें खाद नहीं दिलवायी गई तो बाद में वह खाद लेकर क्या करेंगे। किसानों ने शीघ्र ही खाद उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें