फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दशक बाद शुरू हुआ डाकघर का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
तेजवापुर (बहराइच)। विकासखंड के बेड़नापुर में दो दशक बाद डाकघर का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। बीते काफी दिनों से यहां डाकघर बनवाने की मांग की जा रही थी। लगभग दो दशक पूर्व विभाग द्वारा जमीन भी चिन्हित की जा चुकी थी, लेकिन भवन निर्माण न होने के कारण कर्मचारी जर्जर भवन में कार्य करने को विवश थे।
विज्ञापन

विकास खंड तेजवापुर का ब्लॉक मुख्यालय बेड़नापुर बाजार है। बाजार में सभी विभागों के कार्यालय, बैंक, गोदाम आदि स्थापित हैं। क्षेत्र के लोगों को डाक विभाग की सुविधाएं मुहैया कराने के लिए डाक विभाग की ओर से यहां उप डाकघर की स्थापना वर्षों पूर्व की गई थी। डाकघर किराये के मकान में संचालित किया जा रहा था जो काफी जर्जर हो चुका था। डाकघर बनवाने के लिए विभाग द्वारा लगभग दो दशक पूर्व बेड़नापुर बाजार में करीब पांच बीघा भूमि चिन्हित की थी।
इस भूमि पर चहारदीवारी का निर्माण भी करा दिया गया था, लेकिन भवन का निर्माण नहीं कराया गया था। किराये का भवन भी काफी जर्जर हो गया था। वर्ष 2018 में भवन का क्षतिग्रस्त हिस्सा टूटकर गिर गया था जिसमें कई कर्मचारी घायल भी हो गये थे। तभी से यहां नये डाकघर की स्थापना की मांग की जा रही थी। अब विभाग द्वारा चिन्हित भूमि पर भवन निर्माण का कार्य शुरू करा दिया गया है। भवन निर्माण पूर्ण होने के बाद लोगों को डाकघर की सेवाएं सुचारु रूप से मिलने लगेंगी। निर्माण पूर्ण होने पर यहां कार्यरत कर्मचारियों को भी सुविधाएं प्राप्त होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें