फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार वारदात अंजाम दे रहे चोर, लोगों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। बीते तीन दिनों में तीन थाना क्षेत्रों में चोरों ने लगभग 19 लाख के माल पर हाथ साफ किया है, जिसमें पयागपुर थाना क्षेत्र में हुई दिनदहाड़े चोरी की घटना भी शामिल है। पयागपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। चोरी की घटना में पुलिस ने दूसरे दिन प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पयागपुर थाना क्षेत्र के खुटेहना चौकी से मात्र 500 मीटर की दूरी पर स्थित मकान में चोरों ने बीते 29 नवंबर को दिनदहाड़े चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरी के समय घर पर कोई भी नहीं था। पीड़िता पुष्पा देवी पत्नी मुंजेश तिवारी ने बताया कि सोमवार को वह अपनी बुआ को देखने के लिए घर से बाहर गई थी और उनके पति मुंजेश तिवारी खुटेहना बाजार में अपने कपड़े की दुकान पर थे। साथ ही उनकी 13 वर्षीय बेटी व 10 वर्षीय पुत्र अध्ययन के लिए विद्यालय गए थे। इसी दौरान लगभग 10:30 पर अज्ञात चोर उनके घर में छत के रास्ते से घर में दाखिल हुए और चोरी की घटना को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि जब उनकी बेटी वैष्णवी तिवारी दोपहर एक बजे विद्यालय में छुट्टी के बाद घर पहुंची तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था।
बिटिया ने किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए घर के बगल स्थित घर के रास्ते छत पर पहुंची। छत पर पहुंचने पर बिटिया ने देखा कि सीढ़ी का दरवाजा टूटा हुआ था और घर के अंदर का सामान बिखरा हुआ है। कहीं अंदर चोर मौजूद न हों इसके डर से बिटिया भाग कर बाहर आई और आसपास के लोगों और परिजनों को चोरी की घटना के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चोरों ने घर में रखे 75 हजार नगद, सोने व चांदी के आभूषणों समेत लगभग 10 लाख के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के संबंध में तत्काल खुटेहना चौकी को सूचना दी गई थी। जिसके बाद मौके पर तत्काल पुलिस कर्मी पहुंचे थे और जांच की थी। घटना के संबंध में पुलिस ने अगले दिन 30 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

फखरपुर (बहराइच)। चोरों के हौसले कितने बुलंद है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चोरों ने थाने से मात्र 200 मीटर की दूरी पर स्थित भाजपा बूथ अध्यक्ष के घर में मंगलवार की रात चोरी की घटना को अंजाम दिया। दीवार फांद कर घर में दाखिल हुए चोरों ने लगभग सात लाख के समान पर अपना हाथ साफ कर दिया। मंगलवार रात फखरपुर थाने से मात्र 200 मीटर दूरी पर घासीपुर के भाजपा बूथ अध्यक्ष साकेत गुप्ता के घर चोर दाखिल हुए। साकेत का परिवार उनके चाचा के लड़के की शादी में शामिल होने बहराइच गया था। अज्ञात चोरों ने दीवार फांद कर घर में प्रवेश किया और लगभग सात लाख के गहने व नगदी उठा ले गए।
साकेत गुप्ता ने बताया कि शादी से लगभग रात दो बजे वह घर पहुंचे तो घर का सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि चोर अलमारी में रखे सोने के विभिन्न आभूषण, चांदी के आभूषण व 19 हजार की नगदी समेत लगभग आठ लाख का सामान उठा ले गए। साकेत वर्मा ने बताया कि आगामी 15 जनवरी को उनकी तिलक व 23 नवंबर को शादी थी। शादी के लिए बनवाए गए जेवर भी चोर उठा ले गए। वहीं चोरी के संबंध में जब फखरपुर थानाध्यक्ष परमानंद तिवारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि चोरी की घटना संदिग्ध लग रही है। मामले में तहरीर मांगी गई है। तहरीर के आधार पर जांच की जाएगी।
रिसियामोड़। थाना क्षेत्र के सैदा बभनी गांव में मंगलवार की रात चोर सपा नेता असार अहमद की एक भैंस व दो बकरी उठा ले गए। गृह स्वामी असार अहमद ने बताया कि मवेशी उनके घर के बाहर बंधे हुए थे। सुबह उठकर देखा तो मवेशी गायब थे। जानवरों की आसपास तलाश करने के बाद भी जानवर नहीं मिले तो रिसिया थाने में चोरी की तहरीर दी गई है। उन्होंने बताया कि लगभग एक लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें