फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर फटने से कार ईंट के चट्टे से टकराई, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्तौरा (बहराइच)। बलरामपुर-बहराइच मार्ग पर सिटकहना जोतकेशवट गांव के पास टायर फटने से कार का अनियंत्रित होकर ईंट के चट्टे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही चालक की मौत हो गई और कार में सवार तीन अन्य लोगों को गंभीर चोटें आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने महिला की हालत को गंभीर देखते हुए इलाज के लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के सिटकहना जोतकेशवट गांव के पास बहराइच-बलरामपुर मार्ग पर शुक्रवार रात लगभग 12 बजे जा रही कार का टायर अचानक फट गया। टायर फटने से कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे ईंट के चट्टे से जाकर टकरा गई। टक्कर लगने से कार सवार चालक 24 वर्षीय मोहित वर्मा पुत्र हरदेव वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार 35 वर्षीय महिला सुनीता देवी, 35 वर्षीय कांति यादव व 10 वर्षीय पीयूष घायल हो गए।
घटना की सूचना डायल 112 को मिली। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने महिला को इलाज के लिए लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। देहात कोतवाल रामदवन मौर्य ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें