फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए पंजाब में कर दी पत्नी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। नौरंगपुरवा गांव निवासी विवाहिता को दहेज न मिलने पर उसके पति ने पंजाब में गला दबाकर मार डाला। घर पर शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बौंडी थाना क्षेत्र के कोदही गांव निवासी सुरेश ने अपनी 24 वर्षीय बेटी गुमतरा का विवाह चार साल पहले हरदी थाना क्षेत्र के नौरंगपुरवा गांव निवासी नान्हू के पुत्र महेश के साथ किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति कम दहेज लाने की बात कहकर अपनी पत्नी का ताना मारा करता था। समझाने पर वह पत्नी को साथ लेकर पंजाब कमाने चला गया। कुछ दिन फिर पति ने कम दहेज की बात को लेकर ताना मारकर मारने पीटने लगा। आरोप है कि 18 नवंबर को दहेज की बात को लेकर पति ने पत्नी की पिटाई करना शुरू कर दिया। उसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
पंजाब में ही कमा रहा विवाहिता का भाई ने गांव में घटना की सूचना अपने पिता को दी। शुक्रवार देर रात विवाहिता ने पिता ने हरदी थाने में अपने दामाद के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। हरदी थानाध्यक्ष सत्येंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पंजाब से शव आने के बाद कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। विवाहिता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें